Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहाथरस: पीड़ित परिवार की सुरक्षा में लगी सीआरपीएफ

हाथरस: पीड़ित परिवार की सुरक्षा में लगी सीआरपीएफ

हाथरस (हि.स.) । जिले के चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव बूलगढ़ी में युवती से हुए कथित दुष्कर्म और उसके बाद युवती की मौत हो जाने के मामले में सीबीआई टीम लगातार पूछताछ कर रही है। आगामी त्योहारों के मद्देनजर व पीड़ित परिवार की सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन से लेकर आलाकामन पूरी तरह सतर्क है।
जानकारी के मुताबिक हाथरस में सीआरपीएफ की एक कंपनी 105 जवान कैंप करेंगे। अलग से महिला विंग भी होगी l शनिवार को कंपनी कमांडेंट मनमोहन सिंह ने रामपुर से आकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया l पीड़ित परिवार की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उधर, सीबीआई के अधिकारी भी गहनता से जांच पड़ताल में जुटे हुए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular