Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहाथरस : देसी शराब पीने से पांच लोगों की मौत, छह की...

हाथरस : देसी शराब पीने से पांच लोगों की मौत, छह की हालत गंभीर


हाथरस । जिले के नगला सिंघी गांव में देसी शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो गई जबकि छह लोगों की हालत गंभीर हैं। गंभीर हालत के लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस ने सभी पांच लोगों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। जानकारी के मुताबिक नगला सिंघी गांव में 26 अप्रैल की शाम को कुछ लोगों ने अपने कुल देवी की पूजा थी। प्रचलन है कि मंदिर में लोग कुल देवी पर शराब चढ़ाते हैं और फिर उसे प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं। गांव से ही 20 क्वार्टर देसी शराब लोगों ने खरीदी थी और देवी पर चढ़ाया था। इसी शराब को पीने से लोगों की हालत बिगड़ गई। आनन फानन में सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया जिसमें से पांच लोगों की मौत हो गई जबकि छह लोग की हालत गंभीर है। पांच लोगों की मौत से उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पंहुची पुलिस ने शवों पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के मुताबिक मौत का कारण अभी स्पष्ट नही हैं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular