हाथरस (हि.स.)। बहुचर्चित हाथरस कांड को लेकर गुरूवार को जिला न्यायालय में सुनवाई हुई। पीड़ित पक्ष की वकील सीमा कुशवाहा दिल्ली से हाथरस जिला न्यायालय आकर बातों को रखा। वहीं न्यायालय में सुनवाई में सीबीआई के अधिकारी भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुके हैं।
पीड़िता के भाई के बयान सीआरपीएफ की सुरक्षा में कोर्ट में दर्ज कराया गया। इस केस में शामिल चारों आरोपियों को भी कड़ी सुरक्षा के बीच जेल से न्यायालय में पेश किया गया। सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने जिला न्यायालय में भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया था।
जिले की चंदपा कोतवाली के गांव में 14 सितम्बर 2020 को दलित लड़की के साथ चार युवकों द्वारा गैंगरेप की घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया था। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया था। पीड़ित पक्ष की ओर से पैरवी कर रही सीमा कुशवाहा ने अपनी जान को खतरा बताते हुये सुरक्षा की मांग भी की है। कोर्ट में सुनवाई के बाद बहार आई सीमा कुशवाहा ने बताया कि अगली तारीख 23 सितम्बर है, वहीं अपनी सुरक्षा पर उन्होंने बताया कि अभी उन्हें केवल हाथरस में सुरक्षा मिली है।
