Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक झुलसा

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक झुलसा

मेरठ (हि.स.)। नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर सेक्टर 08 में मकान के बाहर काम कर रहा युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गया। उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

शास्त्रीनगर सेक्टर 08 में आरटीओ रोड पर दानिश अपने मकान में फ्रंट एलिवेशन का काम करा रहा था। गुरुवार को जाकिर कॉलोनी निवासी नफीस इस कार्य में जुटा था। अचानक नफीस का हाथ घर के बाहर से जा रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। जोरदार करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और नीचे गिर गया। हादसे के बाद वहां पर लोगों की भीड़ लग गई। उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों का कहना है कि घायल का चेहरा, हाथ, छाती जल गए हैं। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर नौचंदी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के कारणों की पड़ताल में जुट गई। अभी इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular