Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहाईटेंशन तार के चपेट में आने से आरपीएफ कांस्टेबल झुलसा, मौत

हाईटेंशन तार के चपेट में आने से आरपीएफ कांस्टेबल झुलसा, मौत

देवरिया( हि.स.)। आरपीएफ कांस्टेबल तेल का बोगी चेक करते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आने से आज गंभीर रूप से झुलस गया। झुलसने पर आरपीएफ स्टॉफ ने इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज देवरिया में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने विधिक कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वाराणसी जिला के लोहता थाना क्षेत्र के बिशुनपुर के रहने वाले सुधीर कुमार सिंह (38 ) पुत्र तेज बहादुर सिंह आरपीएफ देवरिया में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। ड्यूटी बैतालपुर रेलवे स्टेशन पर थी। स्टेशन के समीप तेल डिपो है। सुबह तेल का बोगी आने पर ड्यूटी पर तैनात सुधीर बोगी चेक करते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना मिलते ही देवरिया आरपीएफ इंस्पेक्टर सहित मौके पर पहुंच कर कांस्टेबल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज देवरिया में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना पर पहुंची जीआरपी देवरिया ने विधिक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरपीएफ कांस्टेबल के परिजनों का इंतजार कर रही है।

ज्योति

RELATED ARTICLES

Most Popular