Saturday, March 21, 2026
Homeराज्यहाईटेंशन तार की चपेट में नाव आने से 38 यात्री झुलसे, चार...

हाईटेंशन तार की चपेट में नाव आने से 38 यात्री झुलसे, चार लापता

राज्य डेस्क

पटना। बिहार की राजधानी पटना में एक नाव की पतवार हाईटेंशन तार से छू गई। इससे नाव में करंट उतर गया और 38 यात्री झुलस गए। चार यात्री लापता बताए जा रहे हैं। उनकी तलाश जारी है। लापता यात्रियों के परिवारीजन लगातार प्रशासन के संपर्क में हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें गंगा नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा पटना के कच्ची दरगाह घाट के पास हुआ। लापता यात्रियों में रुस्तमपुर के मुन्ना कुमार, उमा शंकर राय, मलिकपुर के राजेश राय और निखिल राय शामिल बताए जा रहे हैं। फतुहा के डीएसपी ने तीन यात्रियों के लापता होने की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि रविवार की देर रात नाव की पतवार अचानक हाईटेंशन तार से छू गई। इससे नाव में करंट उतर गया। नाव पर सवार 38 लोग इस हादसे में घायल हो गए। कई अन्य लोग जान बचाने के लिए गंगा नदी में कूद गए। यात्रियों ने बताया कि रविवार रात यह नाव कच्ची दरगाह से रुस्तमपुर के लिए चली थी। इस पर तमाम लोग सवार थे। नाव जैसे ही गंगा नदी के बीचोबीच पहुंची उसकी पतवार कच्ची दरगाह से राघोपुर जाने वाले हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गई। इससे सवार 38 लोग झुलस गए। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर कुछ स्थानीय लोग दूसरी नाव से मौके पर पहुंचे। उन्होंने करंट से झुलसे लोगों को आनन-फानन में आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक पदाधिकारियों ने हालात का जायजा लिया और राहत कार्य शुरू कराया।

यह भी पढ़ें :  ….तो लड़की ने इसलिए करवा दी अपने पिता की हत्या!

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular