Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहाईकोर्ट में मुकदमों का भौतिक दाखिला शुरू

हाईकोर्ट में मुकदमों का भौतिक दाखिला शुरू

प्रयागराज (हि.स.)। इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के आदेश से अब इलाहाबाद हाईकोर्ट में हर प्रकार के मुकदमों, प्रार्थना पत्रों व अन्य कागजातों का भौतिक (फिज़िकल) दाखिला शुरू करने की अनुमति जारी कर दिया गया है। 

आज चीफ जस्टिस संजय यादव ने कोरोना संक्रमण के चलते  मुकदमों के बंद हुए भौतिक दाखिला को पूर्ववत बहाल कर दिया। 
मालूम हो कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए पूर्व चीफ जस्टिस गोविन्द माथुर ने हाईकोर्ट में वकीलों की भौतिक बहस व केसों की भौतिक दाखिला बंद कर दिया था। जिसे संक्रमण में कमी को देखते हुए आज चीफ जस्टिस ने भौतिक दाखिला की अनुमति दे दी है ।

RELATED ARTICLES

Most Popular