Monday, February 9, 2026
Homeराज्यहाईकोर्ट ने जारी किया स्पीकर और BSP विधायकों को नोटिस

हाईकोर्ट ने जारी किया स्पीकर और BSP विधायकों को नोटिस

राज्य डेस्क

जयपुर. राजस्थान में मचा सियासी कोहराम में रोजाना एक नया रंग दिख रहा है. गहलोत सरकार को संकट से उबारने के लिए बीएसपी के विधायकों ने मोर्चा संभाला और कांग्रेस में विलय की घोषणा कर दी. छह विधायकों की इस घोषणा के बाद, सबसे बड़ी चोट भले ही बीएसपी को लगी हो, लेकिन दर्द भाजपा को भी हुआ. यही वजह है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक मदन दिलावर ने इस मामले में राजस्थान हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. वहीं, राजस्थान हाईकोर्ट ने विधायक मदन दिवाकर की याचिका को स्वीकार करते हुए कांग्रेस में विलय करने वाले बसपा के छह विधायक और विधानसभा अध्यक्ष को नोटिस जारी किया है. अदालत ने सभी को अपना पक्ष रखने के लिए 11 अगस्त तक का समय दिया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular