गाजियाबाद(हि.स.)। थाना मसूरी व स्वाट टीम ग्रामीण जोन की संयुक्त टीम ने सोमवार को ईस्टर्न पैरीफैरल हाइवे पर हुयी सनसनीखेज लूट की घटना का अनावरण कर दिया है। पुलिस ने इस घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बोलेरो मैक्स गाड़ी व घटना में प्रयुक्त एक हथौड़ी तथा एक नाजायज तमंचा मय दो जिन्दा कारतूस बरामद किया है।
डीसीपी ग्रामीण विवेक चंद्र यादव ने बताया कि थाना मसूरी एंव स्वाट टीम ग्रामीण जोन की संयुक्त टीम ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर कुशलिया अन्डरपास से एक वाहन लुटेरा मुशाहिद पुत्र सदाकत निवासी ग्राम नाहल थाना मसूरी को गिरफ्तार किया है।
फरमान अली
