Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहवाओं की बदली दिशाओं से हुई हल्की बारिश

हवाओं की बदली दिशाओं से हुई हल्की बारिश

कानपुर (हि.स.)। पश्चिमी हवाओं के चलने जहां बीते तीन दिनों लगातार तापमान बढ़ रहा था तो वहीं उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही थी। गुरुवार को हवाओं की दिशाए उत्तर पश्चिम की जगह दक्षिण पूर्व हो गईं। इससे एक बार फिर मानसून की सक्रियता बढ़ जाएगी और गुरुवार को भी हल्की बारिश हो सकी।

चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ एस एन सुनील पाण्डेय ने बताया कि मॉनसून ट्रफ हिमालय की तराई के करीब चल रही है। चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण तमिलनाडु और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा दक्षिण तमिलनाडु पर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से लेकर मध्य प्रदेश के मध्य भागों तक आंतरिक कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा एक से होती हुई गुजर रही है।

बताया कि कानपुर में अधिकतम तापमानः 32.6 और दोपहर का तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। सुबह की सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 85 और दोपहर की सापेक्षिक आर्द्रता 79 प्रतिशत रही। हवाओं की दिशाएं दक्षिण पूर्व रहीं जिनकी औसत गति 3.6 किमी प्रति घंटा रही। आगामी पांच दिनों में आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के कारण 01 से 04 सितंबर के मध्य तेज हवाओं एवं गरज-चमक के रुक रुक कर बूंदाबांदी/हल्की वर्षा होने की संभावना लगातार बनी हुईं है।

अजय

RELATED ARTICLES

Most Popular