Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहवाओं की दिशाएं बदलने से आसमान में कमजोर होने लगे बादल

हवाओं की दिशाएं बदलने से आसमान में कमजोर होने लगे बादल

– वातावरण में नमी होने से बढ़ी उमस भरी गर्मी

कानपुर(हि.स.)। मौसम का मिजाज एक बार फिर हवाओं के दिशाओं में हुए परिवर्तन से बदल गया है। सुबह आसमान में बादल छाये रहें, लेकिन दोपहर होते होते बादल कमजोर हो गये। इससे तापमान बढ़ गया और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हो गये। मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को शाम तक बूंदाबांदी या मध्यम बारिश की संभावना है।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस एन सुनील पाण्डेय ने बताया कि मॉनसून ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति के उत्तर में चल रही है और अमृतसर, अंबाला, बरेली, गोरखपुर, दरभंगा, बालुरघाट और फिर पूर्व की ओर उत्तरी बांग्लादेश और असम से होते हुए नागालैंड की ओर जा रही है। गुजरात में कच्छ के आसपास चक्रवाती हवा का क्षेत्र है। साथ ही उत्तर पश्चिमी हवाएं भी गंगा के मैदानी क्षेत्र में आने लगी हैं। इसके चलते बादलों में कमी आई है, लेकिन मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक कुछ स्थानों पर रुक-रुककर बूंदाबांदी व हल्की वर्षा होने की संभावना जताई है। बीच में धूप खिलने से उमस का अहसास हो सकता है।

अजय/दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular