Thursday, March 5, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहवाईअड्डे पर आतंकवादी हमला, 13 मारे गए, दर्जनों घायल

हवाईअड्डे पर आतंकवादी हमला, 13 मारे गए, दर्जनों घायल

इंटरनेशनल डेस्क

सना। काफी समय से गृह युद्ध से जूझ रहे अरब देश यमन के यमन के अदन एयरपोर्ट पर आतंकवादी हमले में तेरह लोगों की मौत हो गई, बारह से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। यह हमला उस समय हुआ, जब सऊदी अरब के रियाद से सरकार के नवगठित कैबिनेट सदस्यों को लेकर यहां विमान उतरा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विमान के उतरते ही जोरदार विस्फोट और उसके बाद गोली चलने की आवाज सुनी गईं। विमान में पूरी कैबिनेट के साथ ही प्रधानमंत्री मईन अब्दुल मलिक भी थे। सभी को वहां से सुरक्षित निकाल लिया गया है। मईन ने सभी के सुरक्षित महल पहुंचने के बाद ट्वीट भी किया। उन्होंने कहा कि यह आतंकवादियों की कायराना हरकत थी। यह यमन और इसकी जनता के खिलाफ जंग है, जिसका हम मुकाबला कर रहे हैं। सेना के सूत्र ने बताया कि तीन मोर्टार शेल्स एयरपोर्ट के हॉल पर गिरे हैं। विस्फोट और गोली चलने के बाद वहां पर अफरा-तफरी का माहौल था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वहां पर कुछ शव पड़े हुए थे। इमारत का मलवा और टूटे शीशे बिखरे हुए थे। टर्मिनल में कंक्रीट की दीवार को भी काफी नुकसान हुआ है। यमन पिछले काफी समय से गृहयुद्ध से जूझ रहा है। एक समझौते के तहत यहां के प्रधानमंत्री मीन अब्दुल मलिक सईद के साथ सरकार के कई मंत्री अदन लौटे थे। यह समझौता पिछले हफ्ते विरोधी गुट के अलगाववादियों के साथ किया गया था। मलिक की सरकार का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता हासिल हो गई है। वह कई साल से चल रहे गृहयुद्ध के दौरान ज्यादातर समय से निर्वासित रहे। यह सरकार सऊदी अरब की राजधानी रियाद से काम कर रही थी।

यह भी पढ़ें : जानिए कितने अरब का मालिक है पूर्व मंत्री का ड्राइवर

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular