Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहर मंदिर को अयोध्या की तरह सजाएं, भगवान राम के आगमन का...

हर मंदिर को अयोध्या की तरह सजाएं, भगवान राम के आगमन का उत्सव मनाएं: नंदी

मीरजापुर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश भर में चल रहे स्वच्छ तीर्थ अभियान के अंतर्गत औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने शनिवार को मीरजापुर के विभिन्न मंदिरों में सफाई की। विंध्यवासिनी मंदिर परिसर की सफाई एवं धुलाई करते हुए देव प्रतिमाओं को स्नान कराया और कार्यकर्ताओं के साथ पूजा अर्चना की।

कैबिनेट मंत्री नंदी ने स्वच्छ तीर्थ अभियान की शुरुआत रामेश्वरम शिव मंदिर शिवपुर से की। भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के सहयोग से सफाई करने के बाद उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात वे विंध्यधाम पहुंचे।

उन्होंने विंध्यवासिनी मंदिर में स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। साफ-सफाई के बाद मां विंध्यवासिनी की पूजा अर्चना कर सर्वजन कल्याण की कामन की। उन्होंने कहा कि मां विंध्यवासिनी समृद्धि, दया और क्षमता की प्रतिमूर्ति हैं। उनकी कृपा से राष्ट्र की समग्र समृद्धि सुनिश्चित होती है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के दिन हर मंदिर को अयोध्या की तरह सजाएं और घरों में दीप प्रज्वलित कर भगवान राम के आगमन का उत्सव मनाएं।

गिरजा शंकर/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular