– खेल को बढ़ावा देने पर विशेष बल दे रही सरकार, कोच से लेकर खेल कीट तक होगी व्यवस्था
लखनऊ(हि.स.)। “एक जिला, एक उत्पाद”, व “एक जिला, एक फसल” के तर्ज पर अब प्रदेश सरकार “एक जिला, एक खेल” को बढ़ावा देने जा रही है। इसके तहत जिस जिले के लिए जिस खेल को चूना गया है, वहां पर उस खेल से संबंधित कोच, खेल कीट, खेल मैदान आदि की व्यवस्था सरकार करेगी। इसके साथ ही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर वहां प्रतियोगिताओं पर भी विशेष बल दिया जाएगा।
“एक जिला, एक खेल” के अंतर्गत, टेबल टेनिस में आगरा, सुलतानपुर, कानपुर को रखा गया है। वहीं, एथलेटिक्स में 26 जिलों को रखा गया है। इसमें मैनपुरी, फिरोजाबाद, कौशाम्बी, एटा, बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, अयोध्या, अमेठी, गाजीपुर, भदोही, महोबा, हमीरपुर, चित्रकुट, झांसी, उरई, रामपुर, अमरोहा, संभल, उन्नाव, सीतापुर, औरेया, मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, हापुड़ को रखा गया हैं। कुश्ती में मथुरा, आजमगढ़, गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया, वाराणसी, चंदौली, बागपत जिले रखे गये हैं।
इसी तरह लाॅन टेनिस में प्रयागराज को रखा गया है, जबकि बैडमिंटन में फतेहपुर, बलिया, अलीगढ़, बदायूं, शाहजहांपुर, देवीपाटन, बहराइच, श्रावस्ती, अंबेडकरनगर, लखीमपुर-खीरी, गौतमबुद्धनगर जिले को शामिल किया गया है। हाकी में प्रतापगढ़, मऊ, बरेली, बलरामपुर, मुरादाबाद, लखनऊ, रायबरेली, हरदोई, फर्रुखाबाद, इटावा, गाजियाबाद जिले शामिल किये गये हैं। फुटबाल में हाथरस को रखा गया है। वहीं तैराकी में पीलीभीत जिला शामिल है। जूडो में बाराबंकी व सहारनपुर जिले शामिल हैं।
इस संबंध में खेल निदेशक आरपी सिंह ने बताया कि जिस जिले को जिस खेल के लिए चयनित किया गया है। वहां पर उससे संबंधित सुविधाएं पूरी मुहैया कराई जाएंगी। कोच नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। इसके अलावा दूसरे खेलों को भी बढ़ावा देने के लिए शासन स्तर से कई कदम उठाये जा रहे हैं।
उपेन्द्र
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
