Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहर घर तिरंगा अभियान से जुड़ेंगे मदरसों के बच्चे

हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ेंगे मदरसों के बच्चे

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मदरसों के बच्चों को हर घर तिरंगा अभियान से जोड़ा जाएगा और अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों में घरों के ऊपर तिरंगा लगाया जाएगा। इसके अलावा मुस्लिम बस्तियों में तिरंगा यात्रा निकालने व सेल्फी विद तिरंगा का फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस संबंध में उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण को पत्र लिखा है। सभी मदरसों में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण और राष्ट्रगान गाने का निर्देश जारी किया गया है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मदरसों के बच्चों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से जुड़े प्रेरक प्रसंग सुनाए जाएंगे। इसके अलावा देश प्रेम की भावना जाग्रत करने वाले नाटक, विचार गोष्ठी, वाद-विवाद व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

बृजनन्दन/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular