Thursday, March 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेश हर घर तिरंगा अभियान का मोबाइल ऐप लांच

 हर घर तिरंगा अभियान का मोबाइल ऐप लांच

मेरठ (हि.स.)। हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शनिवार को मेरठ में हर घर तिरंगा मोबाइल ऐप लांच किया गया। मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी ने कहा कि प्रत्येक नागरिक द्वारा अपने घर पर तिरंगा स्थापित कर उसकी सेल्फी ऐप के माध्यम से दर्ज कराई जाए।

विकास भवन सभागार में शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी द्वारा हर घर तिरंगा योजनान्तर्गत हर घर तिरंगा मोबाइल ऐप लांच किया गया। ऐप लांच करते समय मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जनपद के प्रत्येक नागरिक द्वारा अपने घर पर तिरंगा स्थापित कर उसकी सेल्फी ऐप के माध्यम से दर्ज कराई जाए। तीन उत्कृष्ट सेल्फियों को 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर पुरस्कृत किया जाएगा। गौरतलब है कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। सभी घरों पर लोगों से तिरंगा फहराने का आह्वान किया जा रहा है। इस अभियान को लोगों तक पहुंचाने के लिए विभिन्न शैक्षिक संस्थानों, गैर सरकारी संगठन, सरकारी विभागों का सहयोग लिया जा रहा है।

कुलदीप

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular