Saturday, March 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहर घर झण्डा अभियान के तहत समय से सुनिश्चित करायें झंडा वितरण...

हर घर झण्डा अभियान के तहत समय से सुनिश्चित करायें झंडा वितरण : मुख्य सचिव

लखनऊ(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से समस्त मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में पशुधन, श्रम, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, नमामि गंगे, ग्रामीण जलापूर्ति और संस्कृति विभाग के कार्यों की समीक्षा की।

अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस विशेष तरीके से मनाना है। आजादी के अमृत पर्व पर हर तरफ उत्सव का माहौल रहे। हर घर झण्डा अभियान के तहत सभी जनपदों में झंडा वितरण की तैयारी समय से सुनिश्चित कर ली जाए। इसके लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार करके समय-समय पर समीक्षा करते रहें।

दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा कि बारिश के मौसम के दृष्टिगत कहीं भी जलभराव न हो। जल भराव होने से विभिन्न प्रकार की संक्रामक बीमारियां फैलने की संभावना बनी रहती है। जल-भराव की स्थिति में प्राथमिकता पर जल निकासी की व्यवस्था कराई जाये। नालियों, ड्रेनेज की साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखी जाये।

उन्होंने कहा कि थाना दिवस और तहसील दिवस पर आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध व गुणवत्तापरक निस्तारण करें, ताकि लोगों को अनावश्यक वरिष्ठ अधिकारियों के चक्कर न लगाने पड़ें। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आगामी 30 सितम्बर तक मुफ्त प्रिकॉशन डोज देने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश में एक दिन में पूरे प्रदेश में 2 लाख तथा 60 दिनों में 12 करोड़ लोगों को प्रिकॉशन डोज लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लक्ष्य प्राप्ति हेतु चलाये जा रहे इस विशेष अभियान की में तेजी लायी जाये।

इससे पूर्व डीएम बुलंदशहर ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना के संबंध में प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने बताया कि यह केन्द्र प्रशिक्षुओं को अलग-अलग अपशिष्ट प्रबंधन तकनीक की कार्य विधि समझने और उसका व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

बैठक में अपर मुख्य सचिव पशुधन रजनीश दुबे, अपर मुख्य सचिव श्रम एवं सेवायोजन सुरेश चंद्रा, सचिव नगर विकास रंजन कुमार सहित सम्बन्धित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

बृजनन्दन

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular