Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेश हर क्षेत्र में भाजपा की सरकार ने किया अभूतपूर्व विकास:सूर्यप्रताप शाही

 हर क्षेत्र में भाजपा की सरकार ने किया अभूतपूर्व विकास:सूर्यप्रताप शाही

-सोनभद्र सदर विधायक ने किया टिफिन बैठक का आयोजन, कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही हुए शामिल

सोनभद्र (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा के महासंपर्क अभियान के तहत बुधवार को टिफिन बैठक सर्किट हाउस लोढी में किया गया। सदर विधायक भूपेश चौबे की अगुवाई में आयोजित बैठक में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। कृषि मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की जमकर सराहना करते हुए कहा कि बीते 9 वर्षों में देश ने हर क्षेत्र मे अभूतपूर्व विकास किया है। देश के सभी नागरिक इस अभूतपूर्व विकास के साक्षी रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश निरंतर नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। स्वतंत्र भारत के इतिहास मे इससे पहले गरीबों के कल्याण के लिए ऐसी क्रांति नहीं देखी गयी। कृषि मंत्री ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को समाज के सभी वर्गाें को पार्टी से जोड़कर लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों को जीतने का लक्ष्य हासिल करना है। बैठक में प्रदेश के समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव गोंड ने कार्यकर्ताओं का जमकर उत्साह बढ़ाया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि इस तरीके की बैठक से कार्यकर्ताओं में भाईचारा बढ़ता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के 9 वर्ष पूर्ण होने पर इस बैठक का आयोजन किया गया है। इन 9 वर्षों में केन्द्र सरकार के कार्यों से देश ने विकास के नये आयाम को छुआ है। हमारा देश दिन प्रतिदिन तरक्की के पथ पर अग्रसर है।

बैठक में कृषि मंत्री और राज्यमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन खोलकर सहभोज किया। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने अतिथियों व कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा, चेयरमैन नगर पालिका रुबी प्रसाद, सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, नगवां प्रमुख आलोक सिंह, जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश दूबे, रमेश पटेल, अशोक मौर्या, अनूप तिवारी, विष्णु पासवान, प्रवीण सिंह, बलराम सोनी, महेन्द्र पाण्डेय, सुनील जायसवाल आदि भी मौजूद रहे।

सचिन गुप्ता/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular