Monday, April 13, 2026
Homeमनोरंजन हर्षवर्धन कपूर ने बतौर सहायक निर्देशक की थी करियर की शुरुआत

 हर्षवर्धन कपूर ने बतौर सहायक निर्देशक की थी करियर की शुरुआत

बॉलीवुड के फेमस स्टार किड व अभिनेता हर्षवर्धन कपूर का जन्म मुंबई में हुआ था। वह फिल्म अभिनेता अनिल कपूर और सुनीता कपूर के बेटे और सोनम कपूर एवं रिया कपूर के भाई हैं।एक फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने वाले हर्षवर्धन कपूर ने भी अपने करियर के रूप में फिल्मों को ही चुना और साल 2014 में रिलीज हुई अनुराग कश्यप की फिल्म ‘बॉम्बे वेलवेट’ से बतौर सहायक निर्देशक अपने करियर की शुरुआत की। यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म थी। इसके बाद हर्षवर्धन ने 2016 में, उन्होंने राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म ‘मिर्जिया’ के साथ अपने बॉलीवुड अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में सैयामी खेर उनके साथ थी। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट नहीं हो पाई। साल 2018 में उनकी फिल्म ‘भावेश जोशी सुपरहीरो’ में दर्शकों ने उनके अभिनय को सराहा। इसके बाद वो अपने पिता अनिल कपूर की फिल्म ‘एके वर्सेज एके’ में एक छोटे से रोल में दिखे। फिल्मों के अलावा हर्षवर्धन वेब सीरीज रे में भी शानदार अभिनय करते नजर आये। हर्षवर्धन कपूर आखिरी बार इसी साल रिलीज हुई फिल्म थार में नजर आये थे। इस फिल्म में उन्होंने अभिनय के साथ-साथ इसे प्रोड्यूस भी किया था। हर्षवर्धन कपूर जल्द ही अपने पिता अनिल के साथ ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा की बायोपिक में नजर आएंगे।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular