Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेश हरिश्चंद्र महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की मांग,छात्रों का प्रदर्शन जारी

 हरिश्चंद्र महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की मांग,छात्रों का प्रदर्शन जारी

वाराणसी (हि.स.)। हरिश्चंद्र महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर गुरूवार को भी छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी रहा। परिसर में छात्रनेताओं के एक गुट ने कालेज प्रशासन का प्रतीक रूप से पिंडदान कर नाराजगी जताई । इसके बाद तत्काल चुनाव तिथि घोषित करने की मांग की। छात्रनेताओं ने कहा कि उनकी मांग जब तक पूरी नही होती आगे भी आंदोलन जारी रहेगा । इसके पहले बुधवार को छात्रों ने महाविद्यालय प्रशासन की प्रतीक रूप से शवयात्रा निकाली थी। विरोध प्रदर्शन में शिवम पटेल, आनन्द मौर्य ,राहुल सिंह, रवि गुप्ता ,मोनू कुमार आदि शामिल रहे।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular