Saturday, February 14, 2026
Homeराज्यहरियाणा : 19 साल की युवती को दिल दे बैठा 7 बच्चों...

हरियाणा : 19 साल की युवती को दिल दे बैठा 7 बच्चों का पिता, प्रेम विवाह कर हाईकोर्ट से मांगी सुरक्षा

हरियाणा : प्यार अंधा होता है और ऊंच-नीच, उम्र और जात-पात नहीं देखता, प्यार किसी को भी कभी भी हो सकता है।प्रेमियों की राह तब और कठिन हो जाती है, जब वो पहले से शादीशुदा और बाल-बच्चे वाले होते हैं।

हरियाणा के पलवल जिले के हथीन में दो प्रेमियों के बीच प्रेम विवाह का ऐसा ही एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां 67 वर्षीय बुजुर्ग ने 19 वर्षीय युवती से निकाह कर लिया। अब इन दोनों ने अपने-अपने परिवारों के डर से पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सुरक्षा की गहार लगाई हुई है। हालांकि अभी सुरक्षा नहीं मिली है। पता चला है कि आगामी 10 अगस्त को हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है। बुजुर्ग और युवती दोनों पहले से शादीशुदा हैं। बुजुर्ग के सात बच्चे भी हैं, जो सभी शादीशुदा हैं।

डीएसपी हथीन रतनदीप बाली ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि हाईकोर्ट से आदेश प्राप्त हुआ है कि मामले की जांच की जाए और दोनों को सुरक्षा प्रदान की जाए। साथ ही यह भी पता लगाया जाए कि किन परिस्तिथियों में यह शादी हुई है। बुजुर्ग व्यक्ति की पत्नी की चार वर्ष पहले मौत हो गई थी।

युवती के परिजनों का गांव में जमीन को लेकर कोई विवाद चल रहा था और बुजुर्ग व्यक्ति मदद करने के लिए उनके घर जाता था। इसी दौरान उन दोनों में प्रेम संबंध बन गए थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular