हरियाणा निकाय चुनाव में भाजपा की भारी जीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह गदगद, मुख्यमंत्री का किया तारीफ

राज्य डेस्क

चंडीगढ़। हरियाणा नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की है। प्रदेश के 10 नगर निगमों में से नौ पर भाजपा ने अपना परचम लहराया है, जबकि नवगठित मानेसर नगर निगम में निर्दलीय उम्मीदवार ने चुनाव जीता है। इसके साथ ही कांग्रेस का निकाय चुनाव में सुपड़ा साफ हो गया है। विधानसभा चुनाव के पांच महीने के बाद हुए निकाय चुनाव में एकतरफा जीत का पूरा श्रेय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को दिया जा रहा है। यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस जीत के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी को सूत्रधार बताया है। पीएम मोदी और अमित शाह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर सीएम नायब सैनी को बधाई देते हुए प्रदेश की जनता का आभार भी जताया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हरियाणा निकाय चुनाव में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत के लिए प्रदेश के लिए मेरे परिवारजनों का बहुत-बहुत आभार। यह जीत राज्य में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चल रही सरकार के विकास कार्यों के प्रति जनता के अटूट विश्वास की अभिव्यक्ति है। मोदी ने कहा कि मैं प्रदेश के लोगों को भरोसा दिलाता हूं कि हम उनकी उम्मीदों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इस महाविजय के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम की बड़ी भूमिका रही है, जिसके लिए उनकी दिल से सराहना करता हूं।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हरियाणा निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में जीत के बाद नगर निगम और नगर निकाय चुनावों में भी भाजपा को हरियाणा की जनता ने अपना आशीर्वाद दिया है। इसके लिए प्रदेश के लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा, वार्ड से लेकर विधानसभा और पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक लोगों की पहली पसंद बन चुकी है। अमित शाह ने कहा कि इस जीत के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। हिसार नगर निगम में कुल 20 में से 17 में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। वहीं, दो निर्दलीय पार्षद जीते और कांग्रेस के सिंबल पर केवल एक प्रत्याशी ही जीत हासिल कर सका। भाजपा के मेयर प्रत्याशी प्रवीण पोपली 96329 वोट लेकर विजयी रहे। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी कृष्ण सिंगला टीटू 31873 वोट के साथ दूसरे नंबर पर रहे। करीब सवा साल के बाद शहर को अपनी सरकार मिल गई है। निगम चुनाव में भाजपा ने जीत हासिल की है। भाजपा ने 26 में से 23 वार्डों पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस एक और निर्दलीय दो वार्डों में चुनाव जीते हैं। निगम में सबसे बड़ी जीत वार्ड-4 और सबसे छोटी जीत वार्ड-19 में रही। वार्ड-4 में भाजपा के अनिल बजाज 5891 वोटों से विजयी रहे।

यह भी पढें : परिषदीय शिक्षकों को होली का तोहफा

हमारी अन्य खबरों को सीधे पोर्टल पर जाकर भी पढ़ सकते हैं। इसके लिए क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

error: Content is protected !!