86 साल के चौटाला ने तिहाड़ जेल से दी थी 12वीं की परीक्षा
राज्य डेस्क
चण्डीगढ़। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इनेलो पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश चौटाला का 12वीं कक्षा का रिजल्ट अटक गया है। हरियाणा ओपन बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने एक खामी के बाद उनका रिजल्ट रोक दिया। इसकी वजह है 10वीं कक्षा में अंग्रेजी या हिंदी की जगह उर्दू विषय चुनकर पढ़ाई करना। चौटाला ने 2013 से 2 जुलाई 2021 तक दिल्ली की तिहाड़ जेल में सजा काटी। शिक्षक भर्ती घोटाले में आरोप सिद्ध होने पर उन्हें यह सजा मिली थी। इस दौरान ही उन्होंने पढ़ाई करके 10वीं पास की।
चौटाला ने 82 साल की उम्र में 2017 में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूल से उर्दू, साइंस, सोशल स्टडीज और इंडियन कल्चर एंड हेरिटेज विषय में 53.40 फीसद अंक हासिल कर 10वीं पास की थी। गुरुवार को वे बेसब्री से अपने 12वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। उन्हें 12वीं अच्छे नम्बरों से पास होने की उम्मीद थी, लेकिन बोर्ड ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। हरियाणा ओपन बोर्ड ऑफ स्कूल ने बताया कि चौटाला ने 10वीं में छप्व्ै से परीक्षा दी थी। उन्होंने इंग्लिश या हिंदी का पेपर नहीं दिया था। इसकी जगह चौटाला ने उर्दू विषय लिया था। इस बार उन्होंने नेशनल ओपन की जगह हरियाणा ओपन से 12वीं की परीक्षा दी। हरियाणा बोर्ड के नियमों के मुताबिक राज्य बोर्ड से 12वीं पास करने के लिए स्टूडेंट का 10वीं में हिंदी या इंग्लिश विषय में पास होना जरूरी है, जो चौटाला ने नहीं किया है। हरियाणा बोर्ड से 12वीं पास करने के लिए चौटाला के पास दो रास्ते हैं। उन्हें दोनों में से एक विषय में 10वीं की परीक्षा पास करनी होगी या 12वीं की परीक्षा नेशनल ओपन बोर्ड से देने के लिए एक साल का इंतजार करना होगा।
यह भी पढ़ें : तालाब में डूबकर दो बच्चों की मौत
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
