Monday, March 23, 2026
Homeराज्यहरिद्वार कुंभ: शाही स्नान में संतों ने लगाई गंगा में आस्था की...

हरिद्वार कुंभ: शाही स्नान में संतों ने लगाई गंगा में आस्था की डुबकी, कोरोना कहर के बीच बड़ी तादाद में उमड़े श्रद्धालु

कुंभ का मुख्य शाही स्नान आज बुधवार को मेष संक्रांति के मौके पर होगा। शाही स्नान को लेकर पुलिस प्रशासन से लेकर अखाड़ों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। सुबह 9 बजे से 13 अखाड़े क्रमवार हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान करेंगे। इसके लिए स्नान क्रम से लेकर रूट व्यवस्था पूरी तरह से तैयार कर ली गई है। इससे पहले सुबह 7 बजे तक आम श्रद्धालु हरकी पैड़ी पर स्नान किया।

कुंभ का तीसरा और मुख्य शाही स्नान को लेकर तैयारियां पूरी कर ली है। इससे पहले महाशिवरात्रि और सोमवती अमावस्या का शाही स्नान सकुशल संपन्न हो चुका है। मंगलवार को कुंभ का 5वां पर्व स्नान चैत्र शुक्ल प्रतिपदा का संपन्न हो गया। शाही स्नान से पहले कोरोना महामारी के कारण भीड़ की संख्या मंगलवार को कम दिखाई दी। आज होने वाले शाही स्नान में अखाड़ा विशेष केंद्र रहेंगे। क्योकि शाही जुलूस के साथ अखाड़े हरकी पैड़ी पर स्नान करते हैं। इसके लिए स्नान क्रम भी तय किया जा चुका है।आम श्रद्धालु हरकी पैड़ी पर सुबह 7:00 बजे से पहले गंगा स्नान किया। अब आम श्रद्धालु शाम 6 बजे के बाद गंगा स्नान कर करेंगे। इसके बीच का समय अखाड़ों के लिए निर्धारित किया गया है। डीजीपी अशोक कुमार, मेलाधिकारी दीपक रावत और आईजी मेला संजय गुंज्याल समेत अन्य अधिकारियों ने आज होने वाले मुख्य शाही स्नान को लेकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular