Friday, March 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहरहुआ मुर्दहा में 'मेरी माटी मेरा देश' कार्यक्रम का पर्यटन मंत्री जयवीर...

हरहुआ मुर्दहा में ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम का पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने किया शुभारंभ

वाराणसी(हि.स.)। ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के अन्तर्गत ग्राम पंचायत सचिवालय मुर्दहा, विकास खंड हरहुआ से शनिवार को अमृत कलश यात्रा निकली। यात्रा में प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह,एमएलसी और भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा,जिलाधिकारी एस. राजलिंगम,मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने भी भागीदारी की।

यात्रा का शुभारंभ कर पर्यटन मंत्री ने कहा कि सीमा पर हमारे देश के जवान रक्षा कर रहे हैं, जिसकी बदौलत हम चैन की सांस ले रहे हैं। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देशन में अपने देश के शहीद वीर जवानों को याद करने और उनके प्रति अपनी श्रद्धा प्रदर्शित करना है। मंत्री ने कहा कि वीर जवानों ने देश की रक्षा में अपना जीवन अर्पित कर दिया। इसलिए प्रदेश और देश के हर भूभाग की माटी का संग्रह कर उसे देश की राजधानी तक पहुंचाया जायेगा।

इसके पहले मुर्दहा में ग्राम पंचायत सचिवालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण आवासों पर कलश लेकर पहुंचे और माटी का संग्रह किया, इस प्रदेश स्तर से दिल्ली पहुंचाया जायेगा। इस अवसर पर शपथ ग्रहण तथा पौध रोपण कार्यक्रम भी सम्पन्न हुआ।

श्रीधर/पदुम नारायण

RELATED ARTICLES

Most Popular