Friday, March 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहरद्वार दुबे के निधन से रिक्त हुई सीट पर उप निर्वाचन की...

हरद्वार दुबे के निधन से रिक्त हुई सीट पर उप निर्वाचन की तिथि जारी

लखनऊ(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राज्यसभा के लिए निर्वाचित सदस्य हरद्वार दुबे का निधन हो जाने से रिक्त हो गया है। चुनाव आयोग द्वारा रिक्त हुए स्थान की पूर्ति के लिए उप निर्वाचन कराये जाने के लिए कार्यक्रम नियत कर दिया गया है।

श्री शुक्ला ने बताया कि 29 अगस्त, 2023 मंगलवार को नाम निर्देशन की अधिसूचना जारी की जायेगी। 05 सितम्बर, मंगलवार को नाम निर्देशन की अंतिम तिथि निर्धारित की गयी है। 06 सितम्बर, बुधवार को नाम निर्देशनों की जांच की जायेगी। 08 सितम्बर, शुक्रवार को नाम वापसी हेतु अंतिम तिथि निर्धारित की गयी है।

उन्होंने बताया कि 15 सितम्बर, शुक्रवार को मतदान पूर्वाह्न 09 बजे से अपराह्न 04 बजे तक होगा तथा मतगणना 15 सितम्बर, शुक्रवार सायं 05 बजे से प्रारम्भ होगी। 19 सितम्बर, मंगलवार के पूर्व निर्वाचन पूर्ण कराने की तिथि नियत की गयी है।

बृजनन्दन/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular