Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहरदोई हादसा : गर्रा नदी से निकाले गए आठ शव

हरदोई हादसा : गर्रा नदी से निकाले गए आठ शव

– शनिवार को ट्रैक्टर ट्रॉली नदी में गिरी थी, 14 किसान तैरकर निकले थे बाहर

हरदोई(हि.स.)। पाली में शनिवार दोपहर किसानों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पुल की रेलिंग तोड़कर गर्रा नदी में जा गिरी थी। इस हादसे के बाद 14 किसान तैरकर बाहर निकल आये थे। वहीं, अन्य लोग डूब गए थे, जिन्हे खोजने के लिए रेस्क्यू चलाया गया। अब तक आठ शवों को बाहर निकाला गया है।

जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने रविार को यह बताया कि रेस्क्यू पूरा हो गया है। अब तक कुल आठ शव निकाले गए, इसमें सात लोग ऐसे हैं जो किसान थे। नदी में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार थे। आठवें शव के बारे में जानकारी की जा रही है। वह ट्रॉली पर था या नहीं, लेकिन इतना स्पष्ट है कि उसकी मौत नदी में डूबने से हुई थी।

पाली थाना क्षेत्र के ग्राम बेगराजपुर से करीब 22 किसान निजामपुर पुलिया स्थित मंडी में ट्रैक्टर-ट्रॉली से खीरा बेचने गए थे। वापस लौटते समय दो किसान रामलीला चौराहे पर उतर गए थे। इसके बाद गर्रा पुल के निकट ट्रैक्टर का बायां पहिया निकल गया था। इसके कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर गर्रा पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरी थी। हादसे के बाद चारों ओर चीख-पुकार मच गया था। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ ने देर रात ट्रैक्टर चालक का शव बरामद किया था। रविवार सुबह सात शव नदी से निकाल लिए गए।

इस दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक सवायजपुर निवासी मुकेश (28), अमित (22), मुकेश (30),मंझले उर्फ नरेन्द्र (22), रिंकू (30), राम कृपाल (20) , हरिशरण (45) और नरेन्द्र (34) , के शवों को नदी से बाहर निकाला गया।

अम्बरीष

RELATED ARTICLES

Most Popular