हरदोई(हि.स.)। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात लिपिक को गुरुवार को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया।
एसीबी के डीआईजी राजीव मल्होत्रा ने बताया कि जैनूल बीएसए कार्यालय में तैनात है। उसने एक कर्मचारी से एरियर बनाने की एवज़ में सात लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसीबी से कर दी। एसीबी की टीम ने योजना बनाकर गुरुवार को लिपिक को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों धर-दबोचा।
अम्बरीष/दीपक
