Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहरदोई में भाई और भांजे की हत्या, आरोपी हिरासत में

हरदोई में भाई और भांजे की हत्या, आरोपी हिरासत में

हरदोई (हि.स.)। जनपद में एक युवक ने गैस सिलेंडर से वार करके अपने भाई और भांजे की हत्या कर दी। परिजन आरोपी मानसिक विक्षिप्त बता रहे हैं। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के बरगावां निवासी अवधेश कुमार (30) कोतवाली शहर क्षेत्र के चिरंजूपुरवा निवासी अपने भांजे आसू (14) के साथ शहर के मुहल्ला राधानगर में शंभू यादव के मकान में किराये पर रहता था। एक पंचर की दुकान पर काम करते थे। मकान मालिक ने बताया कि अवधेश का छोटा भाई अनमोल गांव में ही रहकर मजदूरी करता था। दो दिन पहले ही वह गांव से अपने भाई के घर आया था। गुरुवार को तीनों कमरे में सो रहे थे। देर रात को अनमोल ने गैस सिलेंडर उठाकर अवधेश और आसू के सिर पर पटक दिया, जिससे उनकी मौके ही मौत हो गई।

शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच की। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने घटना स्थल पहुंचकर जायजा लिया है। उन्होंने कहा कि परिजन आरोपी को मानसिक विक्षिप्त बता रहे है। फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम भेजकर आरोपी को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular