Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहरदोई: मानसून को देखते हुए टोडरपुर ब्लॉक में गन्ना सर्वे का कार्य...

हरदोई: मानसून को देखते हुए टोडरपुर ब्लॉक में गन्ना सर्वे का कार्य तेजी से शुरू

हरदोई(हि.स.)। लोनी चीनी मिल के गन्ना पर्यवेक्षक विपिन कुमार सिंह के नेतृत्व में टोडरपुर ब्लॉक में गन्ना सर्वे का कार्य बहुत तेजी से चल रहा है। इसके पीछे मानसून के जल्दी आने की संभावनाओं का होना बताया गया है।

सर्वे कार्य में शुद्धता, पारदर्शिता और गन्ना किसानों को किसी प्रकार की समस्या ना हो, इसके लिए अधिक से अधिक गन्ना सर्वे के बारे में गांव में प्रचार-प्रसार करवाया जा रहा। इसके अलावा चीनी मिल द्वारा गन्ना सर्वे शुरू होने की तिथि का मैसेज भी किसानों के मोबाइल नंबर पर भेज जा रहे हैं, ताकि उन्हें याद रहे।

गांव में जगह-जगह बैठकें करके भी जानकारी दी गई है, जिससे गन्ना सर्वे में किसी प्रकार की समस्या ना हो। सर्वे का कार्य भी सही समय पर किया जा सके।

पर्यवेक्षक विपिन कुमार सिंह ने बताया कि सर्वे कार्य में शुद्धता, पारदर्शिता और गन्ना किसानों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि घोषणा-पत्र में उल्लिखित सूचनाओं का शत प्रतिशत सत्यापन सर्वेक्षण के समय किया जाएगा। 30 सितंबर 2023 तक बनाए गए सदस्यों को ही गन्ना आपूर्ति की सुविधा मिलेगी। ऑनलाइन घोषणापत्र ना भरने वाले किसानों का सट्टा बंद होगा।

अम्बरीष/दीपक/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular