Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहरदोई : पिता की रिवाल्वर से बीए की छात्रा ने खुद को...

हरदोई : पिता की रिवाल्वर से बीए की छात्रा ने खुद को गोली से उड़ाया, मौत

हरदोई । शहर कोतवाली के मोहल्ला रद्धेपुरवा रोड, आजाद नगर में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। मौके पर ही उसकी मौत हो गई, पिता ने कहा पढ़ाई के तनाव में खुदकशी की, हालांकि पुलिस इससे संतुष्ट नहीं है। सेना से रिटायर्ड आजाद नगर निवासी राजेश अवस्थी की बेटी प्रियांशी शुक्रवार को घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में थी। बाकी परिजन नीचे अपने-अपने काम में व्यस्त थे। दोपहर बाद प्रियांशी ने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर घर के लोग भागकर प्रियांशी के कमरे में पहुंचे।
कमरे के अंदर प्रियांशी खून से लथपथ पड़ी थी, जब तक कोई कुछ करता उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर सीओ सिटी विकास जायसवाल फॉरेंसिक टीम और कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। घटना स्थल की जांच-पड़ताल से यह तो स्पष्ट है कि प्रयांशी ने खुदकशी की है, पर कारण साफ नहीं हो पाया। पिता ने बताया कि पढ़ाई को लेकर प्रियांशी परेशान रहती थी, जबकि मोहल्ले के लोगों ने कुछ और बातें पुलिस के सामने रखीं। सीओ सिटी विकास जयसवाल ने कहा कि कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है, रिवाल्वर को कब्जे में ले लिया गया है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular