Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहरदोई के विधायक नितिन अग्रवाल का सपा से इस्तीफा

हरदोई के विधायक नितिन अग्रवाल का सपा से इस्तीफा

-उप्र विधानसभा के उपाध्यक्ष अग्रवाल ने अखिलेश यादव को भेजा इस्तीफा

लखनऊ, 19 जनवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने समाजवादी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है। नितिन अग्रवाल 2017 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के टिकट पर हरदोई सदर सीट से जीते थे।

अग्रवाल ने बुधवार को अखिलेश यादव को भेजे पत्र में लिखा है कि वह सपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। नितिन अग्रवाल पूर्व मंत्री नरेश अग्रवाल के पुत्र हैं। नरेश अग्रवाल वर्ष 2019 में सपा से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए थे। हरदोई का यह अग्रवाल परिवार अपनी अलग पहचान रखता है। माना जा रहा है कि यह परिवार जिस भी दल के साथ रहता है, जिले में उसे अच्छी बढ़त मिलती है।

दिलीप शुक्ला

RELATED ARTICLES

Most Popular