हरदोई (हि.स.)। जिले के दो युवा अधिकारी शुक्रवार को मुख्यमंत्री सम्मान से नवाजे जाएंगे।
‘मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना’ में जिले के होनहार युवाओं को अपनी तैयारी कराने के लिए कोचिंग संस्थान की शुरुआत की गई है। जनपद में सेल्स टैक्स में डिप्टी कमिश्नर के पद पर तैनात अधिकारी आरए सेठ और विकास सेठ के मार्गदर्शन में आईएएस, पीसीएस समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं में परिक्षार्थियों ने सफलता प्राप्त की है। इन अधिकारियों की लगन, मेहनत से अभिभूति होकर मुख्यमंत्री ने इन अधिकारियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है।
सेठ परिवार पिहानी का अत्यंत प्रतिष्ठित परिवार है। अनेक धार्मिक सांस्कृतिक व सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर इस परिवार की सहभागिता रहती है।
अम्बरीष/दीपक/मोहित
