Tuesday, April 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहरदोई : एसटीएफ ने तस्कर को दबोचा, 200 कछुआ बरामद

हरदोई : एसटीएफ ने तस्कर को दबोचा, 200 कछुआ बरामद

हरदोई (हि.स.)। उप्र एसटीएफ और वन विभाग की सयुंक्त टीम ने शनिवार को बालामऊ जंक्शन के पास से एक तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके पास से दौ सौ कछुआ बरामद हुआ है।

एसटीएफ टीम में शामिल अरविंद कुमार, राम सिंह, वन विभाग से क्षेत्राधिकारी रामचंद्र, वन दरोगा सुशील कुमार, अशोक कुमार, रोहित कुमार, आशीष कुमार ने तस्कर पंजाब के लुधियाना इस्लामनगर निवासी मो. कमर को गिरफ्तार किया है। थैले में 200 कछुए बरामद हुए थे। ये कछुए इंडियन टेट टारटिल प्रजाति के थे। ऐसे कछुए गंगा नदी में पाए जाते हैं, जो पानी की गंदगी को साफ करते हैं। कछुआ सबसे ज्यादा आयु तक जीने वाला जीव है।

तस्कर के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। इस कार्रवाई से कछुओं की तस्करी करने वालों में हड़कम्प मच गया।

अम्बरीष/दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular