Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहरदोई : एक दिन की कोतवाल बनी छात्रा प्रियंका मिश्रा

हरदोई : एक दिन की कोतवाल बनी छात्रा प्रियंका मिश्रा

हरदोईहि.स.)। जनपद के कोतवाली में एक दिन की कोतवाल बनी छात्रा प्रियंका मिश्रा ने लंबित विवेचनाओं के निस्तारण पर जोर दिया। ड्यूटी में तैनात सभी पुलिस कर्मियों से उनके कार्यों लेकर जानकारी ली।

महिला सुरक्षा सप्ताह के तहत शुक्रवार दोपहर को कोतवाली में यही नजारा देखने को मिला। दरअसल, पिहानी के मिश्राना मोहल्ला निवासी छात्रा प्रियंका मिश्रा को कोतवाल दिलेश कुमार सिंह निर्देश पर एक दिन के लिए कोतवाली प्रभारी बनाया गया। एक दिन के लिए पिहानी कोतवाली का इंचार्ज बनी प्रियंका को वह सब बातें सिखाई और बताई गईं, जो दिन भर पुलिसकर्मी करते हैं।

कोतवाल ने बताया कि महिला सुरक्षा सप्ताह के तहत छात्राओं को पुलिसिंग सिखाने तथा समाज में बेहिचक रहने की शैली सिखाई गई, ताकि किसी विपत्ति के समय वह खुद को असहाय न समझें। खुद के सामने आने वाली समस्याओं का खुलकर मुकाबला कर सकें।

RELATED ARTICLES

Most Popular