Saturday, April 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाहरदैय्या भटपुरवा में सरकारी कोटा की दुकान का हुवा चयन

हरदैय्या भटपुरवा में सरकारी कोटा की दुकान का हुवा चयन

प्रदीप पांडेय

गोंडा।
जिले के बिकास खंड क्षेत्र इटियाथोक के अंतर्गत हरदैय्या भटपुरवा पंचायत में सरकारी कोटे की दुकान का आलाधिकारियों के निर्देश पर चयन किया गया। मौके पर ब्लाक अधिकारियों समेत पुलिस टीम मौजूद रही। बुधवार को गांव में स्थित सरकारी विद्द्यालय प्रांगण में लोगो की मौजूदगी में कोटे की दुकान का चयन हुआ। यहां इस प्रक्रिया के लिए पूर्व में एजेंडा जारी किया गया था। मौके पर मौजूद ब्लाक के एडीओ पंचायत परमात्मादीन ने बताया कि खुली बैठक आयोजित की गई जिसमें रघुनंदन चौधरी व कंचन चौधरी के नाम से दो प्रस्ताव प्राप्त हुए। इसमे रघुनंदन चौधरी को 365 लोगो का समर्थन मिला जबकि कंचन चौधरी को महज 15 लोगो का समर्थन प्राप्त हुवा और रघुनंदन चौधरी को कोटा आवंटित हुवा। गौरतलब है कि पूर्व में बीते दो नवम्बर को हुए कोटे की दुकान चयन प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप लगाकर कुछ ग्रामीणों ने जिले के अधिकारियों से शिकायत किया था। शिकायत के कारण प्रक्रिया रद्द कर दिया गया था और पुनः नियमानुसार कोटे के दुकान के चयन हेतु ब्लाक अधिकारियों को निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में यहां उक्त कार्रवाई की गई। मौके पर एडीओ एसटी विशाल वर्मा, एडीओ एजी जगदीश प्रसाद, सचिव महेश सैनी, सचिव सज्जाद खान, अटल तिवारी, प्रधान साहबराम, हौसला प्रसाद मिश्रा व ग्रामीण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular