Thursday, March 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहम जातीय जनगणना के खिलाफ नहीं : केशव प्रसाद मौर्य

हम जातीय जनगणना के खिलाफ नहीं : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को जातीय जनगणना के पक्ष में बयान देकर सबको चौंका दिया। जातीय जनगणना के मुद्दे पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हम लोग जातीय जनगणना के खिलाफ नहीं है। मेरे बड़े नेता भी जातीय जनगणना कराना चाहते हैं। यह राज्य का नहीं बल्कि केन्द्र का विषय है।

केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता में रहते हुए इन लोगों ने पिछड़ों के साथ न्याय नहीं किया। सत्ता में रहते हुए अति पिछड़ों का दमन करने का काम किया। भाजपा सरकार में जाति के आधार पर किसी के साथ भेदभाव नहीं होता। हर जाति बिरादरी का सम्मान है। तीर्थ स्थलों का विकास हो रहा है। धार्मिक दृष्टि से पर्यटन प्रदेश में बढ़ रहा है। प्रदेश की जनता की भावनाओं के विरूद्ध रहता है।

समाजवादी पार्टी(सपा) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा के लोग केवल जनता को धोखा देने का काम करते हैं। सपा पूरी तरह जातीय जनगणना के पक्ष में है। पिछड़े लोगों को जो आरक्षण मिलना चाहिए था, वह अभी तक नहीं मिला है। यह लोग देना भी नहीं चाहते। हर मौके पर हम लोग यह मांग उठाते हैं। हम सड़क से सदन तक जातीय जनगणना की मांग उठायेंगे।

बृजनन्दन/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular