प्रदीप तिवारी
गोंडा।
प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने इटियाथोक ब्लाक के रामदेवनगर पारासराय में आयोजित जनसभा को संबोधित किया और भाजपा पर तीखा प्रहार किया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने परिवर्तन रथ से यहां पधारकर कार्यकर्ताओं को संबोधन किया। इस मौके पांडाल में हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे। आपको बता दे कि कार्यक्रम के आयोजक जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार शुक्ला की अगुवाई मे करीब 2 माह पूर्व से ही कार्यक्रम की तैयारी चल रही थी। कार्यक्रम स्थल पर जब रास्ट्रीय अध्यक्ष का काफिला पहुंचा तो कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। मंच पर पहुचने के बाद सुरेश कुमार शुक्ला व क्रांति शुक्ला समेत पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से राष्ट्रीय अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया। जिलाध्यक्ष व अन्य ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को गदा व तलवार सहित कई स्मृति चिन्ह भेट किया। शिवपाल सिंह यादव ने अपने संबोधन में कहा की गोंडा जिलें में 32 लकडी के पुल को हमने बनवाये। सरकार के साढे साल पूर्ण होने के बाद भी बीजेपी ने एक भी सडक नही बनवाई। श्री यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार ने कहा था कि विदेशों से काला धन वापस लाएंगे और हर व्यक्ति के खातों में 15 लाख रूपये भेजे जायेगें जो आज तक किसी को नही मिले। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था लेकिन वो भी झूठा निकला। कहा कि साढे चार साल मे किसानों के गंन्ने मूल्य वृद्धि केवल 5 रुपये बढाया गया जबकि महंगाई दोगुनी हो गई है। सरकार ने 24 घंटे विजली देने का वादा किया था लेकिन क्षेत्र मे बिजली कि किल्लत बढी है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में बीजेपी को परास्त करने के लिए हम अखिलेश से हाथ मिलाने के लिए तैयार है और यदि अखिलेश चाहे तो हम अपनी पार्टी विलय भी कर सकते है।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा हमारी सरकार बनने पर किसानों को 300 युनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी साथ साथ हर परिवार में एक बेटे और एक बेटी को नौकरी देंगे। उन्होंने यह भी कि यदि किसी कारणवश नौकरी देने में विलंब होगा तो छात्र व छात्राओं को सर्टिफिकेट मिलने के तुरंत बाद 5 लाख का बजट मुहैया कराया जाएगा। उन्होंने छात्र संघ चुनाव को बहाल किये जाने पर भी बल दिया। उन्होंने मौजूदा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी सरकार बड़े-बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचा रही है, और आम आदमी परेशान है। श्री यादव ने मंच से जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार शुक्ला को जन्मदिन की बधाई देने के साथ ही उन्होंने मेहनौन विधानसभा सीट से सुरेश कुमार शुक्ल को पार्टी प्रत्याशी भी घोषित किया।
रास्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव व अन्य आगंतुकों ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
