Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहमीरपुर : बीमारी से आजिज होकर साधू ने गोली मारकर की आत्महत्या

हमीरपुर : बीमारी से आजिज होकर साधू ने गोली मारकर की आत्महत्या

-फील्ड यूनिट ने घटनास्थल पहुंचकर शुरू की जांच
हमीरपुर (हि.स.)। राठ कोतवाली क्षेत्र के अकौना गांव में शनिवार को एक वृद्ध साधू ने बीमारी से आजिज होकर अवैध तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी। फील्ड यूनिट ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। 

राठ क्षेत्र के अकौना गांव में मलखान सिंह पाल (75) नदी किनारे कुटिया बनाकर भजन-पूजन करता था। उसने शनिवार को कुटिया में तमंचे से खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी। गांव के रामगोपाल प्रजापति ने घटना की जानकारी पुलिस को दी जिस पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा।

कोतवाल केके पाण्डेय ने बताया कि साधू मलखान सिंह पाल महोबा जनपद के चरखारी का रहने वाला था जो पिछले 32 सालों से अकौना गांव के बाहर नदी किनारे मंदिर में रहता था। जांच में ये गठिया रोग से पीड़ित था। ये काफी दिनों से इलाज करा रहा था, लेकिन उसे कोई आराम नहीं मिल रहा था। इसीलिये उसने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 

RELATED ARTICLES

Most Popular