ब्रह्माकुमारीज के गुसाईगंज आश्रम में हुआ ‘जल जन अभियान’ का शुभारंभ
(हि.स.)। ब्रह्माकुमारीज के गुसाईगंज स्थित, गुलजार उपवन आश्रम में रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने ‘जल जन अभियान’ का शुभारंभ किया।
इस मौके पर जलशक्ति मंत्री ने ब्रह्माकुमारीज गोमती नगर की सेंटर इंचार्ज राधा दीदी को बधाई देते हुए, इस अभियान के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण हमारी सामाजिक एवं सांस्कृतिक विरासत का अंग है।
ब्रह्माकुमारीज के पास इस कार्य को जमीनी स्तर पर उतारने के लिए संगठन भी है तो भरपूर कार्य शक्ति भी है। उन्होंने ब्रह्माकुमारीज के पूरे अभियान की भूरी-भूरी प्रशंसा की और कहा कि आपकी संस्था कई दशकों से जन-जन को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने का महती कार्य कर रही है। कार्यक्रम में उन्होंने महाशिवरात्रि महोत्सव मानते हुए शिवजयंती का झंडा भी लहराया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में ‘जल जन अभियान’ का शुभाम्भ किया है।
कार्यक्रम में बताया कि यह अभियान जलशक्ति मंत्रालय के साथ मिलकर ब्रह्माकुमारी संस्था देश भर में चलाने वाली है। आठ महीनों में 10 हजार जागरूकता कार्यक्रम कर पांच हजार जलाशयों के संरक्षण का लक्ष्य रखा गया है। इसकी मदद से 10 करोड़ लोगों को जागरूक कर ‘जल जन अभियान’ से जोड़ने का उद्देश्य रखा गया है।
कार्यक्रम में गुप्ता भाई, रमन भाई, रवींद्र भाई, नीता राणा बहन आदि विशिष्ट जनों सहित लखनऊ भर से आए सैकड़ों भाई-बहनों ने भाग लिया।
शैलेंद्र मिश्रा
