मनोरंजन डेस्क
कोरोना वायरस पर अभिनेत्री रश्मि अगडेकर ने कहा कि “सच कहूं तो हम थोड़ा लापरवाह हो गए थे, यह सोचकर कि अब वायरस खत्म हो चुका है।’ अभिनेत्री रश्मि अगडेकर फिल्म “अंधाधुन“ में धानी के किरदार और ‘देव डीडी टू, ‘इम्मेच्यौर“ जैसे कई बडे वेब सीरीज करने के बाद अपना नाम कमाया है। अभिनेत्री ने देश में कोरोना वायरस की वर्तमान स्थिति के बारे में चिंता व्यक्त की, और खुल कर इस मुद्दे पर बात की। हाल ही में जिस तरह से देश में कोरोना वायरस की गति तेज़ी से बढ़ रही है और फिर एक बार आम जन जीवन प्रभाभित हो रहा है, साथ ही फिल्म इंडस्ट्री पर इसका असर किस तरह से पड़ने वाला है, इस बारें में अभिनेत्री रश्मि अगडेकर ने कहा है कि, “अभी तक यह साफ़ नहीं हुआ है हक कितने नियमां और प्रतिबंध के साथ शूटिंग की जा सकती है और कितने लोग सेट पर काम कर सकते हैं। हाँ यह बात है कि शूटिंग के दौरान थोड़ा फ़र्क़ पड़ेगा। लेकिन इस बार हम तैयार हैं। पिछले बार की तरह इस बार लॉकडाउन की स्थिति में का़फ़ी फ़र्क़ है। खैर नुकसान एक नुकसान ही है। किन्तु किसी भी हालत में हम उम्मीद नहीं खो सकते। मुझे यकीन है कि इस परिस्थिति का फ्रटर्निटी कुछ न कुछ समाधान जरूर निकलेगी। अब यहाँ पर सिर्फ एक्टर ही नहीं, बल्कि कई क्रू मेंबर्स भी इस वायरस के चपेट में आ चुके है जिसके वजह से शूटिंग भी रोक दी गयी है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिन चीजों को अभी शुरू किया ही गया था, वे एक बार फिर से संघर्ष कर रहे हैं।“ अभिनेत्री अपने आने वाले प्रोजेक्ट के बारें में बात करते हुए कहा कि, “मैं इस समय इसके बारे में बहुत अनिश्चित हूं। मुझे उम्मीद है कि हमने जो शुरू किया था, उसे कम से कम खत्म कर सकें। मेरे पास कोई फॉलबैक प्लान नहीं है, मैं हमेशा से अभिनय और फिल्में बनाना चाहती हूँ। लेकिन आज चूंकि मनोरंजन उद्योग एक नए रूप ले रहा है, और इसमें नए चीज़ो को एक्स्प्लोर करने में कोई बुराई नहीं है! सच कहूं तो हम थोड़ा लापरवाह हो गए थे। यह सोच कर कि अब वायरस ख़त्म हो चुका है। मुझे उम्मीद है कि हम अब से वही गलती नहीं करेंगे। रश्मि अगडेकर भी कई प्रोजेक्ट पर काम कर रही थी लेकिन कोविड-19 के कारण सब कुछ थोड़ा विलंब से होगा।
यह भी पढ़ें : वर्तमान पर चीत्कार कर रहा है आजमगढ़
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
