Friday, April 3, 2026
Homeमनोरंजनहमारी जिम्मेदारी है फ्रंटलाइन वर्कर्स की मदद करना : रश्मि अगडेकर

हमारी जिम्मेदारी है फ्रंटलाइन वर्कर्स की मदद करना : रश्मि अगडेकर

मनोरंजन डेस्क

अभिनेत्री रश्मि अगडेकर जो पिछले साल कोरोना पाजिटिव थीं और इस घातक वायरस से जंग लड़ने के बाद वो अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। लेकिन इस साल कोविड-19 के नए स्ट्रेन से जो खतरा पनप रहा है, उसे समझते हुए लोगां से सोशल मीडिया और व्हाटसअप के जरिये अपील कर रही हैं कि वह अपना ध्यान रखें क्योंकि परिस्थिति खाफी भयावह हो चुकी है। “गाइडलाइन को फॉलो करके हम इस बीमारी को रोक सकते है“. रश्मि अगडेकर फ्रंट लाइन वर्कर्स का महत्त्व समझते हुए कहा की“ ऐसे समय पर जब हम रोज़ कोविड केसेस में बढ़ोत्तरी देख रहे है। तभी कई सारे इन्फ्लुएंसर्स और एक्टर्स ने अपने सोशल मीडिया पर कोविड के रिसोर्सेज की जानकारी डालकर बहुत मदद की है। मेरा बस लोगो से निवेदन है कि वो ऐसे समय पर बेसिक और कठोर प्रोटोकॉल्स को निभाए और अपने सेहत को प्रायोरिटी दें। हमारे फ्रंट लाइन वर्कर्स इतनी मेहनत करने के बाद अब थक चुके हैं और अब ये हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम हमेशा अपना मास्क पहने रहे। लोगों से दूरी बरक़रार रखें और वायरस को बढ़ने से रोकने के लिए हमें अपने सेहत का ख्याल रखना होगा। जैसे कि कोविड का अब नया स्ट्रेन फैल रहा है, तो ये हमारी जिम्मेदारी है कि उसे रोका जाये।“
कोविड-19 के फैलते ही रश्मि अगडेकर ने अपनी जिम्मेदारी समझ ली है और सभी से अनुरोध कर रही हैं कि वो भी अपनी ज़िम्मेदारी समझे। अभिनेत्री ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर कुछ पिक्चर्स शेयर किये हैं, जो हमें स्ट्रिक्ट प्रोटोकॉल कैसे फॉलो करना है उस समझ रही है। रश्मि अगडेकर ने कैप्शन में लिखा है कि “फ्रेंडली रिमाइंडर, सबसे पहले तो आप घर पर रहें। अगर बाहर निकलना जरूरी है तो स्ट्रिक्ट प्रोटोकॉल्स को फॉलो करिये। बहुत सारे लोग इस वायरस से लड़ रहे है। अगर आपकी सेहत अच्छी है, तो उसे वैसे ही रखें। यह दौर भी बीत जायेगा। अपना ख्याल रखते हुए और जैसे भी हो दूसरों की मदद करते हुए हमें अपना कर्त्तव्य निभाना है। लव एंड लाइट. रश्मि अगडेकर ने कई बार कोविड 19 की जागरूकता के बारे में कहा है और वे लगातार ऑक्सीजन, बेड और ट्रीटमेंट की जानकारी देते रहती है ताकि लोग खुद को इस जानलेवा वायरस से बचा सके। वर्क फ्रंट पर रश्मि अगडेकर बहुत जल्द कुछ बड़े प्रोजेक्ट्स में नज़र आएँगी, जिसकी अनाउंसमेंट समय आने पर कर दी जाएगी।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular