Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहनुमान जन्मोत्सव से पूर्व दुर्गाकुंड धर्मसंघ से निकली प्रभातफेरी

हनुमान जन्मोत्सव से पूर्व दुर्गाकुंड धर्मसंघ से निकली प्रभातफेरी

वाराणसी (हि.स.)। श्री हनुमत जन्मोत्सव से पूर्व मंगलवार को दुर्गाकुंड स्थित धर्मसंघ परिसर से प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में दर्जनों महिलाओं समेत सैकड़ों युवा हाथ में हनुमत ध्वजा लेकर शामिल हुए। प्रभात फेरी में महिलाएं आरती की थाली लेकर चल रही थीं। वहीं, पुरुष लाल पताका लिए भजन कीर्तन करते चल रहे थे।

दुर्गाकुंड स्थित धर्मसंघ से श्री संकटमोचन मंदिर के लिए निकाली प्रभातफेरी में हनुमानजी के चित्र की आरती उतारने के लिए होड़ रही। मारवाड़ी युवा मंच से जुड़ी महिलाओं ने भी आरती उतारी। प्रभातफेरी रविन्द्रपुरी कालोनी, दुर्गाकुंड, मानस मंदिर, त्रिदेव मंदिर होते हुए श्रीसंकटमोचन मंदिर पहुंची। जहां भक्तों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। श्री हनुमान ध्वजा प्रभात फेरी के पदाधिकारियों ने बताया कि यह ध्वजा यात्रा 2001 में शुरू की गई थी।

हनुमान जयंती छह अप्रैल को है। जन्मोत्सव पर भिखारीपुर से श्रीसंकट मोचन मंदिर तक लगभग दो किलो मीटर लंबी ध्वजा यात्रा परम्परा अनुसार निकलेगी। इसमें 75 फीट लंबे हनुमत ध्वज के साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालु भिखारीपुर से संकटमोचन मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगे। 70 फीट लंबे रथ पर भगवान श्री राम के दरबार की झांकी आकर्षण का केन्द्र रहेगी। ध्वजा यात्रा के पूर्व भिखारीपुर तिराहे पर मुख्य ध्वजा संग 5100 ध्वजाओं का षोडशोपचार पूजन वैदिक ब्राह्मण करेंगे।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular