Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहत्या के प्रकरण में वांछित 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

हत्या के प्रकरण में वांछित 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

देवरिया (हि.स.)। बघौचघाट थाना क्षेत्र में हत्या के मामले में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि थाना बघौचघाट में एक हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले की जांच कर रही पुलिस ने एक सूचना के आधार पर मछली मण्डी जाने वाले तिराहे के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की पहचान ग्राम मोतीपुर निवासी जियाउलहक सिद्दीकी के रूप में हुई है। उस पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस अभियुक्त के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है।

ज्योति

RELATED ARTICLES

Most Popular