Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहत्या के आरोप में ब्लाॅक प्रमुख के पति और प्रतिनिधि पर मुकदमा...

हत्या के आरोप में ब्लाॅक प्रमुख के पति और प्रतिनिधि पर मुकदमा दर्ज

– मुकदमा लिखे जाने के बाद शव का रात में किया अंतिम संस्कार

कुशीनगर (हि.स.)। कसया पुलिस ने सबया गांव निवासी राजेन्द्र कुशवाहा की शराब में जहर देकर हत्या के आरोप में चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। आरोप लग रहा है कि प्रतिफल दिए बिना मृतक की जमीन लिखाई और बाद में उसकी हत्या कर दी गई।

मृतक के पुत्र सोनू कुशवाहा की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में पुलिस ने कसया की ब्लाॅक प्रमुख रीना यादव के पति मनदीप यादव, प्रतिनिधि अमरजीत यादव, प्रदीप, चुन्नू को आरोपित बनाया है।

इस मामले ने शनिवार की शाम उस समय तूल पकड़ लिया, जब परिजन पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर थाना पहुंच गए और तहरीर देकर मुकदमा लिखने की बात पर अड़ गए। पुलिसकर्मियों ने परिजनों को समझा-बुझाकर घर भेजा।

परिजन शव लेकर घर तो गए किंतु मुकदमा लिखने के बाद ही शव का अंतिम संस्कार करने की बात कही। रात करीब साढ़े दस बजे मुकदमा लिख जाने के बाद पुलिस बल की उपस्थिति में शव का अंतिम संस्कार परिवार ने किया। प्रभारी निरीक्षक डा. आशुतोष तिवारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना चल रही है। सामने आए तथ्यों के आधार कार्रवाई की जाएगी।

गोपाल

RELATED ARTICLES

Most Popular