Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहत्याकांड का खुलासा : शादी का दबाव बनाने पर कर दी प्रेमिका...

हत्याकांड का खुलासा : शादी का दबाव बनाने पर कर दी प्रेमिका की हत्या

सुलतानपुर (हि. स.)। पुलिस ने हत्याकाण्ड का खुलासा करते हुए आरोपित प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है । न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेजने की कार्यवाही की है ।

पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को बताया कि कोतवाली नगर के उतरी गांव में 20 नवम्बर को अपने घर से नित्य क्रिया के लिए निकली एक युवती की लाश सड़क के किनारे मिली थी । परिजनों की तहरीर पर हत्याकांड का खुलासा करने के लिए टीम का गठन किया गया । पुलिस की जांच में उसका प्रेमी रवि बौद्ध पुत्र उमालाल निवासी कजियापुर, संसारीपुर कोतवाली देहात का निवासी है । आरोपित ने शादी का दबाव बनाने के कारण पहले शारीरिक संबंध बनाया, उसके बाद मौत के घाट उतारकर सड़क के किनारे फेंक दिया।

गिरफ्तार आरोपित की निशानदेही पर उसके घर ग्राम कजियापुर से घर में रखे बैग से दो अदद मोबाइल फोन जिसमें एक अदद रियलमी एन्ड्राएड एवं दूसरा नोकिया का पुराना फोन बरामद हुआ । पुलिस की पूछताछ में आरोपित ने बताया कि मैं और मृतका विगत एक वर्ष से फोन के माध्यम से संपर्क में थे । चोरी छिपे हमारा मिलना-जुलना था । मेरी शादी तय हो गई थी जबकि मृतका, मुझ पर शादी का दबाव बना रही थी । इसी कारण मैंने मृतका को फोन से घटना के दिन बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर शव को गड्ढे में डाल दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular