गाजियाबाद(हि.स.)। हड्डी एवं जोड़ दिवस के उपलक्ष में जिला एमएमजी अस्पताल में शनिवार को आयोजित गोष्ठी में चिकित्सकों ने समाज के लोगों में हड्डी रोग हड्डी व जोड़ रोग के बढ़ते मामलों के प्रति चिंता व्यक्त की। चिकित्सकों ने कहा कि लोगों को अपनी हड्डी को को मजबूत करने के लिए न केवल व्यायाम नियमित रूप से करना चाहिए बल्कि विटामिन डी और कैल्शियम की कमी नहीं होने दे दी जानी चाहिए। चिकित्सकों ने कहा कि लोगों को कुछ देर के लिए धूप में अवश्य सेंकनी चाहिए। धूप से विटामिन डी मिलता है और हड्डियां मजबूत होती हैं।
अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराग भार्गव ने मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कहा कि आज जिस तरह की जीवन शैली लोग जी रहे हैं उसका विपरीत असर उनकी सेहत पर पड़ रहा है। लोगों की हड्डियां कमजोर हो रही है जिस कारण वह जल्द ही बीमार हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि हड्डियों को मजबूत करने के लिए लोगों को खास ध्यान देना चाहिए।
गाजियाबाद ऑर्थोपेडिक क्लब के अध्यक्ष व वरिष्ठ हड्डी व जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. एके सिंह ने कहा कि यह बेहद चिंता का विषय है कि समाज में सभी आयु वर्ग के लोगों को हड्डी से संबंधित बीमारियां बढ़ रही है। इसकी वजह खान पीन के साथ-साथ हमारी बेतरतीब जीवनशैली भी है। डॉ. सिंह ने कहा कि एक निश्चित आयु के बाद यह जरूरी है कि हमें कैल्शियम और विटामिन डी की अतिरिक्त आवश्यकता होती है। हमे ऐसे आहार लेने चाहिए जिनमें यह दोनों प्रचुर मात्रा में हो। उन्होंने कहा कि 45 साल के बाद महिलाओं को तो अनिवार्य रूप से कैल्शियम से संबंधित आहार लेना चाहिए इसमें दूध सबसे ज्यादा कारगर होता है। डॉ. सिंह ने कहा कि अपने हड्डियों को मजबूत रखने के लिए नियमित रूप से व्यायाम भी करना चाहिए।
सेमिनार में डॉ. एके सिंह व अरुण सिंह ने वहां उपस्थित लोगों के सवालों के जवाब भी दिए इस मौके पर वरिष्ठ फिजिक्स डॉक्टर फिजीशियन डॉक्टर आरपी सिंह ने विटामिन डी के बारे में विस्तृत रूप से लोगों को जानकारी दी। डॉ विनोद कुमार मिश्रा इस मौके पर प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
