मोहसिन हिंदुस्तानी
गोण्डा।
राज्य हज समिति द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में गुरुवार को मदरसा जामिया अमीरूल उलूम मीनाइया सरकुलर रोड में आज़मीने हज का हज प्रशिक्षण एवं टीकाकरण प्रारम्भ हुआ। अध्यक्षता दरबारे आलिया मीनाइया के सज्जादानशीन हज़रत शाह जमाल मीना ने की। प्रशिक्षण की शुरुवात तिलावते कलाम ए पाक से हुई। प्रशिक्षण को शरई व दीनी मालुमात के लिए कारी निसार अहमद मिस्बाही प्रिंसिपल जामिया अमीरूल मीनाईया, मौलाना मुजक्किर खां ,डा लायक अली खां, पीर मो खां नईमी ने दी। राज्य हज समिति के हज प्रशिक्षक कसीम सिद्दीकी ने हज से सम्बंधित कानूनी जानकारियां बताई। कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए यात्रा पूरी करने की अपील की। इसके बाद हज टीकाकरण कार्यक्रम हुआव जिसका उद्घाटन मुख्य चिकित्साधिकारी ने किया।टीकाकरण में डा0फररूख़ सगीर, डा प्रेम दयाल केे नेतृत्व में स्वास्थ विभाग एवं जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की टीमों ने डा टीपी जायसवाल अपर मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देशन में हज प्रशिक्षण एवं टीकाकरण कार्य को सम्पन्न कराया। मीडिया प्रभारी तबरेज आलम ने बताया कि प्रशिक्षण केन्द्र पर 63 हज यात्रियों का प्रशिक्षण एवं टीकाकरण हुआ। सज्जादानशीन हज़रत शाह जमाल मीना ने टीकाकरण प्रमाण पत्र वितरित किया एवं सभी को हज यात्रा की मुबारकबाद दी। हाजी सिराजुद्दीन खां, हाजी आबिद अली खां, हाजी सैयद हाशिम अली, हाजी आफताब आलम, शरीफ रिजवी, एहसान मीनाई, इशरतअजीज खां, मेहदी रज़ा खां, अफजाल अहमद, अरशद मीनाई, अतीक मीनाई आदि उपस्थित रहे।

