Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहज यात्रियों को प्रशिक्षण देकर किया टीकाकरण

हज यात्रियों को प्रशिक्षण देकर किया टीकाकरण

-स्कूल प्रबधंक ने यात्रियों का स्वागत कर दी आवश्यक जानकारियां

फतेहपुर(हि.स.)। जिले में शुक्रवार को हज यात्रियों का ट्रेनिंग व टीकाकरण कैंप का आयोजन लखनऊ बाईपास रोड स्थित नूरूल हुदा इंग्लिश मीडियम स्कूल में किया गया जिसमें ट्रेनर ने यात्रियों को हज की बारीकियां समझाते हुए स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा टीकाकरण किया गया।

प्रशिक्षण प्रोग्राम सुबह नौ बजे से शुरू हुआ। पुरुषों को हज की जानकारी हाजी इलियास, रफीक, शब्बीर व उमैर आदि ने दिया। वहीं महिलाओं को हज प्रशिक्षण बिलकीस बानो ने दिया। स्कूल के प्रबंधक मौलाना मोहम्मद उमर शरीफ मजाहिरी ने आए हुए सभी हज यात्रियों का स्वागत करते हुए मुबारकबाद दिया और हज की भी जानकारी दी।

प्रबंधक मौलाना मोहम्मद उमर शरीफ मजाहिरी ने बताया कि टीकाकरण का प्रोग्राम आज सुबह 11 बजे शुरू हुआ। डॉ. आफाक व उनके साथ आई टीम ने सभी यात्रियों को मेनिनजाइटिस, ओरल पोलियो व इन्फ्लूएंजा का टीका लगाया। हज कमेटी की तरफ से 60 लोगों की लिस्ट मिली थी। एक हज यात्री जिला जालौन के हैं जो शहर के मुस्लिम इंटर कॉलेज में पढ़ाने का काम करते हैं। कुल 54 लोगों को टीका लगाया गया। सभी हज यात्रियों के लिए खाने-पीने का इंतजाम किया गया था। इस अवसर पर अबु जफर दानिश, मोहम्मद जुबैर, उमैर, शहजाद हुसैन, महमूद अहमद, रफीक, सैयद यासिर, जाहिदा आदि लोग मौजूद रहे।

देवेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular