Monday, February 9, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

गाजियाबाद(हि.स.)। थाना लोनी पुलिस ने बुधवार को लोनी में पुलिस मुठभेड के दौरान 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गोली से बदमाश घायल हो गया। उसके कब्जे से एक आई-10 कार, एक तमन्चा व कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण)रवि कुमार ने बताया कि थाना लोनी पुलिस व स्वाट टीम पुस्ता रोड खन्ना नगर चौकी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। तभी संदिग्ध अवस्था में जा रहे एक कार सवार को चेकिंग के दौरान रुकने का इशारा किया तो कार सवार अपनी कार को तेजी से भगाने लगा। उसका पीछा किया गया तो उसकी कार सड़क किनारे फंस गई। कार सवार उतर कर पुलिस पर फायर करते हुए भागने लगा। इस पर पुलिस टीम ने जवाबी करवाई करते हुए गोली चलाई। पुलिस की गोली से बदमाश घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम मेहराज बताया है। वह गोरी पट्टी लोनी का रहने वाला है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फरमान अली

RELATED ARTICLES

Most Popular